आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि सफेद दाग में क्या नहीं खाना चाहिए और किन चीजों का आपको परहेज करना चाहिए।
जब हमारे शरीर में मेलेनोसाइट्स सेल खत्म होने लगते हैं तो हमारे शरीर में छोटे-छोटे सफेद धब्बे होने लगते हैं जिसे हम सफेद दाग के नाम से जानते हैं। सफेद दाग स्किन संबंधित रोग है। सफेद दाग का लेप्रोसी से कोई संबंध नहीं होता है।सफेद दाग एक प्रकार का चर्म रोग होता हैं। सफेद दाग को ल्यूकोडर्मा और विटीलिगो के नाम से भी जाना जाता है। सफेद दाग एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या के चलते हो सकता है। सफेद दाग अनुवांशिक कारणों, पराबैगनी किरणों का प्रभाव, विटामिन B12 की कमी के कारण भी होता है। जिन लोगों को सफेद दाग की समस्या हो जाए, उन्हें अपने खानपान को लेकर कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए जो सफेद दाग समस्या को बढ़ाते हैं। आइये इस पोस्ट के माध्यम से जानते कि आपको सफेद दाग में क्या नहीं खाना चाहिए।
Also Read: चेहरे पर टमाटर लगाने के नुकसान
सफेद दाग में क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आप भी सफेद दाग की समस्या परेशान है तो आपको खानपान की निचे बताई गयी कुछ चीजों से सावधानी बरतनी होगी और उन चीजों को के इस्तेमाल से परहेज करना होगा।
- सफेद दाग में दूध से बने पदार्थ दही, रबड़ी, छाछ और मिठाई खाने से परहेज करें।
- अगर आपको सफेद दाग है तो आप खट्टी चीजें जैसे नारंगी, संतरा, नींबू, टमाटर, जामुन, अमरुद, अचार और आंवला आदि का सेवन करने से बचें।
- सफेद दाग होने पर व्यक्ति को पपीता, सीताफल, तरबूज, खरबूजा, काजू, लहसुन और बैंगन ये चीजें भी खाने से बचना चाहिए।
- सफेद दाग में मांसाहारी भोजन जैसे मछली और लाल मीट खाने से बचें। साथ ही जंक फूड, पैक्ड फूड और अधिक मसालेदार चीजें को खाने से भी परहेज करें।
- साथ ही ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से बचें जिनमें अधिक मात्रा में कैलोरी और वसा होती है क्योंकि ये सफेद दाग वाले व्यक्ति के लिए खाना उचित नहीं होगा।
- नाशपाती और ब्लूबेरी में हाइड्रोक्विनोन पाया जाता है जो कि मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है जो कि सफेद दाग की समस्या को और बढ़ाता है। इसलिए सफेद दाग होने पर आपको नाशपाती और ब्लूबेरी भी नहीं खाना चाहिए।
- इन सब के अलावा शराब और स्मोकिंग जैसी नशीली चीजों से भी परहेज करें।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको जिन चीजों के बारे में बताया है ये चीजें सफेद दाग की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं इसलिए जो व्यक्ति सफेद दाग की समस्या से परेशान है उन्हें इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए