शुगर-में-कौन-से-फल-खाने-चाहिए (1)

शुगर में कौन से फल खाने चाहिए – Sugar Mein Kaun Se Phal Khane Chahiye

शुगर में कौन से फल खाने चाहिए: आमतौर पर डायबिटीज की बीमारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज की बीमारी लाइफ स्टाइल में गड़बड़ी के कारण होती है कुछ लोगों में यह बीमारी अनुवांशिक कारणों से होती हैं।

हमारे खान-पान का असर हमारे ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। कुछ ऐसे फल होते हैं जिसमें ग्ल्समिक इंडेक्स अधिक मात्रा में होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल का बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को फलों का सेवन करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए। शुगर वाले मरीजों को ऐसे फल का सेवन करना चाहिए, जिसमें ग्ल्समिक इंडेक्स कम मात्रा में  हो जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सके।

शुगर-में-कौन-से-फल-खाने-चाहिए (3)

लेकिन कुछ लोग खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं देते और ऐसे फलों का सेवन कर लेते हैं इसमें शुगर हो। उनका मानना होता है कि फलों में तो नेचुरल शुगर होती है। जिससे कुछ नहीं होता है उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। शुगर के मरीजों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है डायबिटीज के मरीजों को ऐसे वालों से बचना चाहिए जिसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट हो।

हम आपको बताएंगे कि शुगर के मरीजों को कौन से फलों का सेवन करना चाहिए। ताकि आप इन्हें अपने रोजाना के खानपान में शामिल कर सकें और अपने ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित कर सके।

साथ ही गूगल पर शुगर के मरीजों द्वारा पूछे जाने वालों सवालों के भी जवाब हमने अपनी इसी पोस्ट में शामिल किए है जिससे आपको अच्छे से पता चल जाएगा कि शुगर के मरीज को कौन से फल खाने चाहिए और कौन उन्हें नही खाने चाहिए। Google पर पूछे गए प्रश्न जिनके उत्तर आपको पोस्ट के अंत में प्राप्त हो जाएंगे। जैसे:

  • शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं ?
  • शुगर में केला खाना चाहिए ?
  • शुगर में पपीता खाना चाहिए या नहीं ?
  • शुगर में अनार खाना चाहिए या नहीं ?
  • अंगूर में शुगर है या नहीं ?
  • मधुमेह में खजूर खा सकते है या नहीं ?

Also Read: शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए

शुगर में कौन सा फल खाना चाहिए

1. अमरूद का सेवन

अमरूद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।अमरुद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में ग्लूकोस को संतुलित करने का काम करता है इंसुलिन को बढ़ाता है। अमरुद में ग्ल्समिक इंडेक्स की मात्रा भी कम होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अमरूद के फल का सेवन करना चाहिए।

2. कीवी का सेवन

मधुमेह के रोगियों के लिए ऐसे फल फायदेमंद होते हैं जिसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। कीवी ऐसा फल है जिसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। और कीवी में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज कीवी का सेवन कर सकते हैं।

3. जामुन का सेवन

जामुन आयरन, पोटेशियम से युक्त होने के साथ-साथ जामुन में फाइबर भी मौजूद होता है। साथ ही जामुन की गुठली में एंटीडायबीटिक गुण भी पाया जाता है। जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

4. सेब का सेव

मधुमेह के रोगियों के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है सेब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। सेब एंटी ऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ग्ल्समिक इंडेक्स और नेचुरल शुगर कम होती है।

5. बेरीज का सेवन

बेरीज में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है। बेरीज के सेवन से मधुमेह को आसानी से कंट्रोल कर जा सकता है इसलिए आप इसका भी सेवन कर सकते है।

6.  आंवला का सेवन

आंवले का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है। आंवले में विटामिन सी और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। आंवले का सेवन करने से ब्लड में शुगर लेवल नियंत्रित होता है।

7. आड़ू का सेवन

आड़ू में ग्ल्समिक इंडेक्स कम होने के साथ-साथ शर्करा की मात्रा भी कम होती है। आड़ू ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी हद तक मददगार है।

8.  नाशपाती का सेवन

शुगर के मरीजों द्वारा नाशपाती का सेवन करके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर में होने वाले सूजन से भी छुटकारा दिलाता है।

Also Read: शुगर में कौन सा जूस पीना चाहिए

अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न:

शुगर में पपीता खाना चाहिए या नहीं

कुछ लोगों का सवाल है कि शुगर की बीमारी में पपीता का सेवन करना सही है या नहीं, तो हम आपको बता देना चाहते हैं पपीता से शुगर के मरीज को खतरा तब होता है जब इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है यानी कि जब पपीता स्वाद में मीठा होता है। जो कि शुगर के मरीज को नुकसान पहुँचा सकता है। अगर इसके बजाय आप कच्चे पपीता का सेवन करना चाहे तो कर सकते है। क्योंकि उसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती हैं।

शुगर में अनार खाना चाहिए या नहीं

अनार के 100 ग्राम के फल में लगभग 14 ग्राम शुगर की मात्रा होती है जो कि शुगर के मरीज के लिए बिल्कुल भी ठीक नही हैं। इसलिए डॉक्टरों के अनुसार हाई ब्लूड शुगर के मरीज को इसका सेवन नही करना चाहिए।

शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं

जैसे कि हमने ऊपर ही बताया है कि सेबफल में एन्टी ऑक्सीडेंट एवं अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते है इसका सेवन करने से मरीज को नुकसान नही पहुँचता है बल्कि मरीज के शरीर में यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते है इससे आपको कोई नुकसान नही होगा।

शुगर में केला खाना चाहिए

केले में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है और यह स्वाद में भी मीठा होता हैं। जो कि मरीज के शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए इसका उपयोग ना ही करे तो अच्छा हैं।

अंगूर में शुगर है या नहीं

एक कप अंगूर में 23 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपको इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, लेकिन यदि आपका सुगर लेवल अधिक है तो आपको इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

मधुमेह में खजूर

खजूर में भी सुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए मधुमेह यानी सुगर के मरीज को इस फल को खाने से परहेज़ करना चाहिए।

Conclusion: तो उम्मीद है आपको इस पोस्ट में आपके सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा और अब आपको यह पता चल गया होगा की शुगर के मरीज को किं फलों का सेवन करना चाहिए और किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Also Read: नार्मल शुगर लेवल कितना होना चाहिए

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *