पीरियड्स के दौरान नींबू पानी पीने को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि क्या उनको पीरियड में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं। यदि आप भी यह जानना चाहती है तो इसके लिए आप इस पोस्ट को आगे पढ़ सकती है।
पीरियड में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं
नींबू पानी सबसे अच्छा एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होता है, साथ ही नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे मिनरल्स भी पाये जाते है। इसके अलावा नींबू में एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुण भी पाये जाते हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है उनके लिए नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। नींबू पानी न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि यूरिन को पतला करने में सहायक होता है।
हाई शुगर की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए भी नींबू पानी का सेवन करना अच्छा होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। नींबू पानी पीने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि पाचन क्रिया भी दुरुस्त होने के साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। इस तरह नींबू पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है।
सामान्य व्यक्ति के लिए नींबू पानी बहुत फायदेमंद है पर सवाल अब यह उठता है कि क्या महिलाओं को पीरियड में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं, तो इसका जवाब है – हाँ।
महिलाएं अपने पीरियड के दौरान या पीरियड के पहले भी नींबू पानी का सेवन कर सकती है। महिलाओं के लिए अपने मासिक धर्म को रोकने यानी अपने पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए नींबू पानी सबसे बेहतर विकल्पों में से एक होता है, इसलिए अक्सर कई महिलाएं पीरियड्स को बढ़ाने के लिए नींबू पानी का सहारा लेती है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान नींबू पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द में भी राहत मिलती है। नींबू पानी के सेवन से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है, इसके अलावा हमारा शरीर भी हाइड्रेट हो जाता है। नींबू पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को डेटॉक्स करता है बल्कि यह शरीर को तुरंत एनर्जी भी प्रदान करता है। इसलिए महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान नींबू पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
हम उम्मीद करते है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि पीरियड के दौरान नींबू पानी पीना कितना फायदेमंद होता है। यह पोस्ट अगर आपको उपयोगी लगी होगी तो, यह जानकारी आप अपनी महिला मित्र को भी शेयर कर सकती है।
Also Read: पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं