कोलेस्ट्रॉल की समस्या के दौरान खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होता है, आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएँगे कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए, जिससे कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़े नहीं बल्कि नियंत्रण में रहे।
कोलेस्ट्रॉल में हदय से संबंधित बिमारियां होने का खतरनाक बढ़ जाता है जो हमारे शरीर के लिए खतरनाक होता है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल हमारे शरीर में बढ़ने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक, किडनी फेल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याए उत्पन्न हो जाती है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सिर दर्द, मोटापा, बैचैनी, सीने में दर्द, सांस फूलना जैसे लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं।
यदि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को सही समय पर कंट्रोल नहीं किया गया तो ये खतरनाक हो सकता है ऐसे में हमें अपने खाने पीने थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, हमें ऐसी चीजों को नहीं खाना चाहिए जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बनती है। आइए आज हम इस पोस्ट के जरिए जानेंगे कि कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए, ताकि हमारा कोलेस्ट्रॉल न बढ़े।
कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए
- कोलेस्ट्रोल में तले भुने हुए खाद्य पदार्थ खाना काफी खतरनाक हो सकता है। तले भुने हुए खाद्य पदार्थों में वसा होती है और जब हम तली भुनी हुई चीजें खाते हैं तो हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
- वैसे तो दूध से बने पदार्थ हमारे लिए काफी फायदेमंद होते है। अधिकांश लोगों को रोटी और पराठे के साथ बटर खाना अच्छा लगता है परंतु बटर सैचुरेटेड फैट और वसा से युक्त होता है जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसलिए कोलेस्ट्रोल में बटर नहीं खाना चाहिए।
- पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल में पनीर भी खाने से बचें।
- जो व्यक्ति वजन कम करना चाहते हैं वो लोग सिर्फ अंडे का सफेद भाग ही खाते हैं अंडा में मौजूद पीला भाग कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, अच्छा यही होगा कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो ऐसे में अंडा ना खाएं।
- मैदे से बनी चीजें जैसे बेक समोसा, कचोरी, मैदे की चकली और अन्य खाद्य पदार्थ जो कि मैदे से बने हो, उनको खाने से बचें।
- नारियल और नारियल से बनी चीजों में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल है इसलिए इस दौरान नारियल से बनी चीजों को खाने से बचें।
- मीठी चीजें आइसक्रीम, मिठाई, जलेबी, पेस्टी, केक जैसी चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल में इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।
- इनके अलावा कोलेस्ट्रॉल में मांस, मछली जैसे मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें वसा अधिक मात्रा में होती है, जो आपकी लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
- प्रोसेस्ड फूड खराब होने से बचाने के लिए अधिक मात्रा में नमक का प्रयोग किया जाता है, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल में नमक का प्रयोग सीमित मात्रा में करें, इसलिए अगर हो सके तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर प्रोसेस्ड फूड का सेवन ना करें।
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शराब जैसे नशीले पदार्थो का भी सेवन ना करें।
इस पोस्ट में बताई गयी बातों का ध्यान रखे और कोलेस्ट्रॉल में इन चीजों से दूरी बनाकर रखें। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हमें ऐसी चीजों को ही खाना चाहिए जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने ना दे बल्कि उसे कम करें।
Also Read: वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए