अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी को खानपान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए और किन किन चीजों से आपको दुरी बनाये रखना चाहिए।
आज के समय में कई बिमारियां मनुष्य को किसी न किसी रूप में घेर रही है इनमें से एक अस्थमा भी हैं। अस्थमा को सामान्यतः दमा के नाम से भी जाना जाता है। अस्थमा में फेफड़ों में सूजन या संक्रमण हो जाता है जिससे सांस नली में सूजन आ जाती है और हमें सांस लेने में और छोड़ने में तकलीफ होती है। सर्दियों का मौसम आते ही अस्थमा से पीड़ित रोगी को ज्यादा परेशानी होती है। अस्थमा में सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न, खांसी और सांस फूलना, सांस लेते समय घरघराहट की आवाज जैसे लक्षण होते हैं। अस्थमा के मरीजों ऐसी स्थिति में हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अधिकतर बिमारियां हमारे दैनिक जीवन और खानपान पर निर्भर करती है, अस्थमा भी उन्हीं बिमारियों में से एक है। अस्थमा की समस्या के दौरान रोगियों को भी खानपान को लेकर बड़ी सावधानी बरतनी होती है। ऐसे में रोगी को पता होना चाहिए कि उसे अस्थमा के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप भी अस्थमा के मरीज है और जानना चाहते है कि आपको अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए, तो आइए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।
Also Read: खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए
अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए
- अस्थमा के दौरान मूंगफली का सेवन करने से खांसी और सांस फुलने की परेशानी ज्यादा हो जाती है। इसलिए अस्थमा के दौरान आपको मुंगफली नहीं खाना चाहिए।
- दूध, दही, मक्खन और घी ये चीजे अस्थमा के दौरान परेशानी को बढ़ा सकते है, इसलिए आपको इनका भी सेवन नहीं करना चाहिए।
- पैक्ड फूड में सोडियम का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जो कि अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक होता है इसलिए अस्थमा के दौरान अत्यधिक सोडियम यानी नमक युक्त चीजों का सेवन ना करें।
- मिठी चीजें व ठंडे खाद्य पदार्थ भी परेशानी का कारण बन सकते है। इनके अलावा फास्ट फूड के सेवन से बचें।
- तला हुआ भोजन भी अस्थमा के रोगियों के लिए परेशानी का कारण होता है इसलिए अस्थमा के मरीज को अधिक तली हुई चीज़े भी नहीं खानी चाहिए।
- पत्ता गोभी, लहसुन, प्याज और जो चीजें खाने से गैस बनाती है ऐसी चीजों से दूरी बनाए।
- सोया और सोया से बने पदार्थ से अस्थमा के रोगी को परहेज करना चाहिए।
- अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अंडा, मांस, मछली जैसी चीजें समस्या खड़ी कर सकती हैं।
- अस्थमा से पीड़ित कुछ लोगो को चावल, पपीता, केला खाने से परेशानी होती है।तो ये चीजें खाना बंद कर दे।
- शराब और बियर अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि इसमें सल्फाइड होता है। इसलिए आपको इनका भी सेवन नहीं करना चाहिए।
अभी हमने आपको बताया कि अस्थमा के रोगियों किन किन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए। जितना हो सके इन चीजों के सेवन से बचें ताकि आपको अस्थमा के दौरान सांस लेने में और छोड़ने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। अस्थमा के रोगियों के अपने आहार पर अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें अस्थमा के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।
Also Read: कौन-कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए