थायराइड-के-मरीज-को-कभी-नहीं-करनी-चाहिए-ये-7-चीजें (1)

थायराइड के मरीज को कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें – इसे अवश्य पढ़ें

अगर आप थायराइड के मरीज है यह पोस्ट जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें हम आपको बताएँगे की थायराइड के मरीज को कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें

थायराइड-के-मरीज-को-कभी-नहीं-करनी-चाहिए-ये-7-चीजें (2)

अगर आपका खान-पान और जीवनशैली अच्छी होगी तो आपका शरीर भी ठीक ढंग से काम करेगा। समय के अभाव के चलते व्यक्ति अपने शरीर का ठीक ढंग से ख्याल नहीं रख पाता। थायराइड भी एक ऐसी गंभीर समस्या है जो हमारे खानपान और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। बिजी लाइफ के चलते अधिकतर लोग अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते है जिससे उनके शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के चलते हमें अपने जीवन शैली और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि थायराइड के मरीज को कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें, अगर आप थायराइड के मरीज हो तो इन चीजों से परहेज करें।

सोयाबीन से बनी चीजें

थायराइड के मरीज को कभी भी सोयाबीन या इससे बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन पाए जाने के कारण थायराइड हार्मोन का निर्माण करने वाले एग्जाम के कार्य करने की प्रक्रिया प्रभावित कर सकता है जिससे थायराइड के मरीजों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

पत्ता गोभी और फुल गोभी

पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकली ग्वाइट्रोजनीस खाद्य पदार्थ होते हैं जो थायराइड ग्रंथि को ठीक से काम करने से रोकते हैं। पत्ता गोभी, फूल गोभी जैसी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए, ब्रोकली भी थायराइड के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। इन सब्जियों में मौजूद फाइबर थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Also Read: थायराइड में लहसुन के फायदे

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड से थायराइड के मरीजों को दुर रहना चाहिए क्योंकि प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा होने के कारण शरीर में पानी के संग्रहण की समस्या उत्पन्न हो जाती है, यह थायराइड के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है। हाइपो थायराइड और थायराइड की कमी वाले रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है, प्रोसेस्ड फूड जैसे कुकीज, केक, पास्ता जैसी कई अन्य चीजें।

चीनी युक्त चीजें

चीनी युक्त चीजों में कैलोरी की मात्रा उच्च होती है, चीनी युक्त चीजों में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व नहीं होते हैं। थायराइड के मरीज इन चीजों के सेवन से दूरी बनाकर रखें।

एल्कोहल

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है वह अल्कोहल से बचें। अल्कोहल के सेवन एनर्जी लेवल के प्रभावित होने से थायराइड को प्रभावित होता है। नींद नहीं आने की वजह से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

चाय कॉफी

चाय और कॉफी का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इन का अधिक सेवन करने से थायराइड की वजह से होने वाली समस्या बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए डाक्टरों द्वारा थायराइड के मरीजों को खाली पेट चाय से पहले थायराइड की गोली खाने की सलाह दी जाती है।

चावल, ब्रेड व पास्ता

थायराइड के मरीजों को चावल, पास्ता व ब्रेड के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इन तीनों में ही ग्लूटेन पाया जाता है। गेहूं, जौ के सिवाय अन्य साबुत अनाजों में ग्लूटेन एक प्रोटीन की तरह होता है। थायराइड हार्मोन को अनियमित करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है इसलिए थायराइड के मरीजों को इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन सबके अलावा रेड मीट, वनस्पति घी यह भी थायराइड से ग्रसित लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

हमें उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी और उपयोगी लगी होगी, कृपया इस लेख में बताई गई चीजों से परहेज करें ताकि आपको थायराइड से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Also Read: थायराइड को जड़ से खत्म करने के उपाय

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *